आज भास्कर\भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समन्वय के लिए राज्य के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना स्थल (बनासकांठा) भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि संकट की इस दुखद घड़ी में हमारी सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है तथा उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ितों को हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
Wednesday, April 2, 2025

Home
Bhopal
बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को दी जाएगी आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हमारे बारे में
आज भास्कर एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो विभिन्न क्षेत्रों से ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें प्रदान करता है। आज भास्कर विश्वसनीय और विशेष रूप से स्थानीय और राष्ट्रीय खबरों को प्राथमिकता देती है।