शहर के गणमान्य नागरिकों से साकारात्मक सुझाव लेकर सिटी फॉरेस्ट विकसित कर रानीताल वॉटर बॉडी को किया जायेगा पुनर्जीवित - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, March 1, 2025

शहर के गणमान्य नागरिकों से साकारात्मक सुझाव लेकर सिटी फॉरेस्ट विकसित कर रानीताल वॉटर बॉडी को किया जायेगा पुनर्जीवित


  • रानीताल वॉटर बॉडी के समीप रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा देने की जायेगी पहल
  • महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त ने रानीताल स्टेडियम के समीप स्थल का किया संयुक्त रूप से निरीक्षण

आज भास्कर, जबलपुर। रानीताल स्टेडियम के पास स्थिति जमीन का महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ कलेक्टर दीपक सक्सेना और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के मौके पर निर्णय लिया गया कि रानीताल में शहर के गणमान्य नागरिकों से साकारात्मक सुझाव लेकर सिटी फॉरेस्ट विकसित कर वॉटर बॉडी को पुर्नजीवित करने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में ब्यूटीफिकेशन के कार्यो को भी शामिल करते हुए इस स्थान पर कुछ अच्छा नया प्रोजेक्ट लाकर रोजगार एवं व्यापार को भी बढ़ावा देने की भी पहल की जायेगी।

निरीक्षण के मौके पर उन्होंने बताया कि यहां के डंप कचरे को हटाकर सिटी फॉरेस्ट विकसित कर वॉटर बॉडी को पुनर्जीवित किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान आधारताल एस.डी.एम. पंकज मिश्रा, तहसीलदार सुश्री जानकी उइके के साथ नगर निगम के उपायुक्त संभव अयाची आदि उपस्थित रहे।