- 15 दिसम्बर को उमरिया ग्राम में अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त गौशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेगें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं मोहन यादव
- गौ संरक्षण और गौ पालन के लिए मध्यप्रदेश सरकार है संकल्पित - महापौर श्री अन्नू
- प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण किया जायेगा - विधायक सुशील तिवारी इन्दू
- 15 दिसम्बर के पूर्व भूमिपूजन करने संबंधी सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
उपरोक्त जानकारी गौशाला निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा दी गई। महापौर श्री अन्नू और पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इंदु ने बताया कि आज उनके द्वारा निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, एम.आई. सदस्य विवेक राम सोनकर, श्रीमति रजनी कैलाश साहू, सुभाष तिवारी, श्रीमति अंशुल राघवेन्द्र यादव, दामोदर सोनी, श्रेत्रीय पार्षद रजनी सुरेन्द्र साहू, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, के साथ मंडल अध्यक्ष विजय सिंह विनोद चौधरी, कृष्णकुमार यादव, शिवदत्त पाण्डे, बद्री सोनी के द्वारा निरीक्षण किया गया और भूमिपूजन सम्पन्न कराने के संबंध में प्रशासन द्वारा कराई जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने बताया कि यह गौशाला प्रदेश का सर्वोत्तम गौशाला बनेगा और यहॉं पर गौमाता का पाल पोषण के साथ संरक्षण भी उत्तम ढंग से किया जायेगा। महापौर ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इंदु ने कहा कि जबलपुर में प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण किया जायेगा। निरीक्षण के समय के साथ कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, संभागीय यंत्री सुनील पाण्डे, योजना प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, संभागीय अधिकारी कुलदीप तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।