
आज भास्कर,जबलपुर। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 8 अक्टूबर को जबलपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 9:45 बजे भोपाल से वायुमार्ग द्वारा जबलपुर आएंगे। राज्यपाल पटेल सुबह 10:30 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे वायुमार्ग से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।