
आज भास्कर,जबलपुर : द्वारकापुरी में बीजेपी पार्षद शानू शर्मा उर्फ नितिन के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पार्षद ने मदद के बहाने पहले परिचित के घर और फिर होटल में उसके साथ बलात्कार किया और चुप रहने की धमकी भी दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उसकी पहचान पार्षद शानू शर्मा से हुई थी। पिछले साल आर्थिक परेशानियों के चलते उसने पार्षद से मदद मांगी थी, तब शर्मा ने उसे रुपये देने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया।
महिला ने बताया कि शर्मा ने उसे HDFC बैंक से लोन चुकाने में मदद के लिए 1 लाख रुपये दिए थे। पैसे लौटाने के बाद भी पार्षद ने कई बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इसके बाद 10 मई 2023 को पहली बार और जनवरी 2024 में एक होटल में भी शारीरिक संबंध बनाए।
मार्च 2024 में नौकरी से निकाले जाने के बाद महिला ने पार्षद से संपर्क किया, लेकिन उसे धमकाया गया और काम करने की भी पेशकश की गई। महिला ने बताया कि शर्मा ने उसे कई बार धमकाया और उसके निजी जीवन के बारे में जानकारी देने की कोशिश की।
महिला ने 16 अप्रैल 2024 को एक और बलात्कार की घटना की शिकायत की। इस घटना के बाद उसने पार्षद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।