आज भास्कर, जबलपुर। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात व झंझावत के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और चक्रवातीय परिसंचरण समेत चार से अधिक मौसम प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय हो गई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है।
लोग बेहाल, मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए
गुरुवार की शाम हुई झमाझम वर्षा के बाद शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकली रही जिससे वातावरण में गर्माहट के साथ ही उमस भरी गर्मी लोगाें को पसीना से तरबतर करती रही। उसम से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए।
जोर से वर्षा होगी, लेकिन हल्की बूंदाबादी कर आगे बढ़ गए
करीब चार बजे आसमान में ऐसी घटाएं छाईं कि लगा जोरदार वर्षा होगी। हालांकि बादल हल्की बूंदाबादी कर आगे बढ़ गए। अपरान्ह चार बजे से लेकर शुरू हुआ छिटपुट बूंदाबादी का दौर रुक-रुक कर रात में भी जारी रहा। वहीं देर रात कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं। हवा में नमी घुलने से उमस से थोड़ी राहत रही।
तापमान 34 डिग्री पर उमस बरकार
गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री से करीब दो डिग्री कम होकर 34.0 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 24 से 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भले ही 34 डिग्री पर था पर चटख धूप और दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते उमस बरकार रही, जिससे लोग गर्मी से पस्त नजर आए।