बच्चों की हत्या के आरोप में दोषी महिला पर ब्रिटेन में फिर से मुकदमा शुरू किया गया है। महिला पर अब एक नवजात बच्ची की हत्या के प्रयास का आरोप है। आरोपी महिला लूसी लेटबी ने हत्या की कोशिश वहीं की, जिस अस्पताल में वह काम करती थी। जानकारी के अनुसार, लेटबी पर आरोप है कि फरवरी 2016 में उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में उसने समय से पहले जन्में एक नवजात को मारने की कोशिश की थी। अदालत में सुनवाई के दौरान वकील निक जॉनसन ने आरोप लगाया कि आरोपी नर्स को एक वरिष्ठ डॉक्टर ने लगभग रंगे हाथों पकड़ लिया था। वकील ने बताया कि आरोपी ने शिशु की श्वास नली को हटा दिया था। शिशु वेंटिलेटर पर थी।