हिमाचल संकट से निकलने प्रतिभा सिंह को सीएम बना सकता हैं हाईकमान - Aajbhaskar

खबरे

Thursday, February 29, 2024

हिमाचल संकट से निकलने प्रतिभा सिंह को सीएम बना सकता हैं हाईकमान


शिमला । हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल जारी है। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव की एक सीट पर कांग्रेस को मिली शिकस्त के बाद सीएम बदलने की तैयारी हो रही है, जिससे नाराज विधायकों को वापस लाया जा सके। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाया जाता है। तब उनके विकल्प में पार्टी के दो-चार नामों को सीएम बनाए जाने की अटकलें हैं। इसमें वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह का नाम भी फहरिश्त में शुमार है। बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं, दिवंगत नेता सूबे के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रतिभा सिंह साल 1998 से राजनीति में सक्रिय थीं। उन्होंने हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से पहला चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2004 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिर से भाग्य को आजमाया था। फिर साल 2012 में उनके पति वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके कारण साल 2013 में उपचुनाव हुआ था। इसमें प्रतिभा सिंह सियासी मैदान में उतरीं और जयराम ठाकुर को हराया था। साल 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ था। इसमें मोदी लहर में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने प्रतिभा सिंह को 39 हजार से अधिक मतों से हराया था। प्रदेश में तब कांग्रेस सरकार थी। प्रतिभा की हार से सब दंग रह गए थे। 2021 में करीब सात साल बाद प्रतिभा सिंह दोबारा चुनावी अखाड़े में उतरीं और जीत दर्ज की थी। 26 अप्रैल 2022 को हाईकमान ने प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का 32वां अध्यक्ष बनाया था। प्रतिभा का जन्म 16 जून 1956 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। प्रतिभा सिंह की साल 1985 में वीरभद्र सिंह से शादी हुई थी। वह उनकी दूसरी पत्नी हैं। वीरभद्र सिंह की पहली शादी से बेटी अभिलाषा कुमारी ने गुजरात में जज के रूप में काम किया है। वीरभद्र सिंह की प्रतिभा सिंह से दूसरी शादी से उनके बेटे, विक्रमादित्य सिंह, शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।