कांग्रेस को न्याय नहीं ज्ञान यात्रा निकालनी चाहिए : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, January 13, 2024

कांग्रेस को न्याय नहीं ज्ञान यात्रा निकालनी चाहिए : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह


रायपुर।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अपने ती दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। अपने खरे बयानों के लिए पहचाने जाने वाले श्री सिंह ने रायपुर पहुंचेते ही राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि, राम मंदिर ट्रस्ट ने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रण भेजा। लेकिन वे अयोध्या नहीं जा रहे हैं, क्योंकि वे हिंदू विरोधी हैं। श्री सिंह ने कहा कि, आज से नहीं बरसों से कांग्रेस हिंदू विरोधी है। सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार में नेहरू ने राजेंद्र बाबू को जाने से रोका था, नेहरू कहते थे कि मैं बाय डिफॉल्ट हिंदू हूं। हिंदू विरोधी परंपरा कांग्रेस के डीएनए में है

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी श्री सिंह ने बउ़ी टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी को थेथरोलॉजी छोड़नी चाहिए। उन्हें न्याय यात्रा नहीं ज्ञान यात्रा निकालनी चाहिए। देश में कहीं भी जाएंगे तो उन्हें ज्ञान मिल जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया, फॉरेन रिजर्व बढ़ाया। आज पूरी दुनिया के साथ ही चीन तक तारीफ कर रहा है, जिसके पैसे से राहुल गांधी एनजीओ चला रहे हैं।