![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhKFPwT2s0Y1ZtTBzO1CTCoQqiWSNhp3zMmT19706WyvN1N6Kn60QIDlfs9eH5pPF9dClQOMBj7D1ycsaOYkggMtEPy9WtXlfpv0tMqXRow7ew8xfMngj4MR_-sQhVgSFsl_jOFrIAp7Cq3hygf7m-zaNJs93MT5EmGiSAVMpayiYJ_FAjvtQqLOSFK2FH3/s320/Screenshot_119.jpg)
आज भास्कर,मध्य प्रदेश : ग्वालियर में चल रहे ऐतिहासिक मेले में बीती रात एक हादसा हो गया। झूले में कॉर्नर पर बैठी 40 वर्षीय महिला नीचे गिर गई। झूले से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल होने के बाद महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर की उपनगर मुरार में रहने वाली 40 वर्षीय रहना रविवार की देर शाम ग्वालियर व्यापार मेला घूमने के लिए पहुंची थीं। इसी बीच वो नांव वाला झूला झूलने के लिए गई। झूला पूरी ओवरलोड था। इसी दौरान जब कुछ देर बाद यह झूला शुरू हुआ तो किनारे पर बैठी यह महिला झूले से नीचे गिर गई। नीचे गिरी तो वाहन मौके पर झूला सेक्टर में हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है।