केनल क्लब का डॉग शो फरबरी में - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, January 31, 2024

केनल क्लब का डॉग शो फरबरी में



आज भास्कर, जबलपुर : केनल क्लब ऑफ महाकौशल 3 और 4 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर मेगा डॉग शॉ का आयोजन संस्कारधानी में कराने जान् रहा है।

के.सी.आई. के मापदण्डों पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से श्वान प्रेमी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, अनुमानतः इस वर्ष 35 से 40 प्रजातियों के 300 श्वानों के उपस्थित होने की संभावना है।

यह आयोजन इस वर्ष इसलिए भी अनूठा है कि मध्य भारत में पहली बार ओबिडियन्स शॉ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें आर.पी.एफ.. फॉरेस्ट, टाटा स्टील के श्वान भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। जिन्हें उनके कार्य अनुशासन तथा दक्षता के आधार पर अवार्ड दिये जायेंगे। इस कार्यक्रम की भव्य को बढ़ाते हुए इस वर्ष 3 चैम्पियनशिप शो के साथ 3 ब्रीड स्पेशालिटी शो का आयोजन भी किया जा रहा है, जिनमें लेब्राडोर, गोल्डन रिट्रीवर तथा डॉवरमेन हैं।आयोजन के मुख्य निर्णायक मिस लियान हार्बुड (आस्ट्रेलिया). मिस्टर हितोशी स्यामा (जापान), मिस आल्गा टेसलेंको (रशिया), श्री श्याम मेहता (गुड़गांव), श्री टी प्रीतम (बैंगलोर) तथा श्री जगन्नाथन रंगराजन (चैन्नई) से होंगे।

इस वर्ष शो में पहुँचने वाली विशिष्ट प्रजातियों में भारतीय श्वान नस्ल राजपलायम तथा मुदगल हाउड पहली बार नजर आयेंगे। इसके अलावा इसकिपकी, चाउचाउ, केबेलियर किंग चार्ल्स स्पेनियल, अमेरिकन स्टेनल पहली बार नजर आयेंगे। शो का आयोजन दिनांक 3 और 4 फरवरी 2024. दिन शनिवार व रविवार सुबह 10.00 बजे से स्पोटर्स क्लब प्रांगण में किया गया है, जिसमें आगुन्तकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।क्लब पदाधिकारियों में डॉ. अंकुर चौधरी, डॉ. प्राची सक्सेना, श्री सुखबीर सिंह लाम्बा, एड. मनीष सोनी, श्री अभिषेक गुप्ता, डॉ. प्रियंका चौधरी, उपस्थित रहे।