51 हजार दीपों व 900 फीट की चुनरी से मां नर्मदा का श्रृंगार, शहर में मनेगी दीवाली - Aajbhaskar

खबरे

Monday, January 22, 2024

51 हजार दीपों व 900 फीट की चुनरी से मां नर्मदा का श्रृंगार, शहर में मनेगी दीवाली


आज भास्कर, जबलपुर : अयोध्या में भगवान श्रीराम के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को संस्कारधानी जबलपुर में भी अयोध्या सी छंटा बिखरेगी। इस उत्सवी पल में घर-घर में दीप जलेंगे, शहर भर में दीवाली मनेगी। गौरीघाट में मां नर्मदा का 51 हजार दीपों से श्रृंगार किया किया जाएगा। श्रीराम के आदर और नर्मदा की आस्था में दीये प्रज्वलित जाएंगे। हनुमानताल भी 25 हजार दीयों से जगमगा उठेगा। शहर चौक, चौराहे से लेकर नए -पुराने बाजार भी दीपों से रोशन होंगे। मंदिर-देवालयों में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड के साथ ही राम नाम की गूंज रहेगी।

भेड़ाघाट में सरस्वती घाट में महाआरती

अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भेड़ाघाट में मां नर्मदा नदी के तट पर महाआरती का आयोजन हुआ। हरे कृष्णा आश्रम में मां नर्मदा, बेनगंगा और सरस्वती संगम स्थल पर 900 फीट की चुनरी अर्पित की गई। चुनरी से मां नर्मदा के श्रृंगार के साथ वैदिक पूजन पाठ हुआ। अनुष्ठान के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक सुधीर अग्रवाल, विनोद दीवान, शिव शंकर पटेल, उपस्थित थे।

पूर्व संध्या में रामधुन, आतिशबाजी की गूंज

22 जनवरी को होने वाली रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या यानी 21 जनवरी को ही शहर में राम उत्सव की धूम मच गई। प्रभु राम पर अधारित झांकियां, शाेभायात्रा निकाली जा रही है। आघ शंकराचार्य चौराहे सहित सहित के अन्य चौराहों को दीपों से सजाया गया रात को आतिशबाजी भी की गई। हर तरफ जयश्री राम गुंजायमान रहा।


शाम को जलेंगे श्रद्धा के दीप

मां नर्मदा तट पर शाम छह बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश के विशेष संयोजन में 51 हजार दीप प्रज्वलित कर दीवाली मनाई जाएगी। मां नर्मदा का दीपों से श्रृंगार होगा। नगर निगम ने भी इसकी पूरी तैयारी कर ली है। नर्मदा तटाें की विशेष सफाई-धुलाई की गई वहीं साज-सज्जा कर रंगोली भी डाली जा रही रही है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में राम और नर्मदा भक्त स्वेच्छा से शामिल होंगे और दीप प्रज्वलित करेंगे।