अमेरिका का दावा, पन्नू की हत्या की साजिश में भारत का हाथ - Aajbhaskar

खबरे

Thursday, December 7, 2023

अमेरिका का दावा, पन्नू की हत्या की साजिश में भारत का हाथ


भारत के अफसर पर आरोप, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए एजेंट को हायर किया था, केस दर्जकनाडा।


अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के मामले में गुरुवार को न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आई। इसमें एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या करने की कोशिश का आरोप है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, आरोपी को भारत सरकार के एक अधिकारी ने ऐसा करने के लिए कहा था।

हालांकि, चार्जशीट में भारतीय अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। चार्जशीट के मुताबिक, अधिकारी भारत सरकार की एक एजेंसी का कर्मचारी है, जिसने कई मौकों पर खुद को सीनियर फील्ड अफसर बताया है। वो सिक्योरिटी मैनेजमेंट और इंटेलिजेंस के लिए जिम्मेदार है। दरअसल, 22 नवंबर को पब्लिश हुई फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई थी। इसमें भारत का हाथ था। इस साजिश को नाकाम कर दिया गया। हालांकि, यह नहीं बताया गया था कि हमला किस दिन होने वाला था। जून में क्करू मोदी के अमेरिका दौरे के बाद ही अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के सामने यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद भारत सरकार ने इसकी जांच के लिए 18 नवंबर को हाई लेवल कमेटी बनाई थी। कहा था कि जांच के नतीजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।