टाइम एथलीट ऑफ द ईयर बने मेसी - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, December 9, 2023

टाइम एथलीट ऑफ द ईयर बने मेसी


लियोनल मेसी टाइम एथलीट ऑफ द ईयर 2023 चुने गए हैं। यह सम्मान पाने वाले वह पहले फुबॉलर हैं। मेसी ने यह अवॉर्ड पीएससी के किलियन एम्बापे और मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड के साथ ही टेनिस के नोवाक जोकोविच और मेजर लीग बेसबॉल स्टार आरोन जज को पीछे छोड़ कर हासिल किया है। लियोनल मेसी को पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए पिछले महीने बैलोन डी ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह सबसे ज्यादा आठवीं बार बैलोन डी ओर अवॉर्ड पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी ओर पुरस्कार जीते थे।

दूसरी बार जीता था गोल्डन बॉल अवॉर्ड-

लियोनल मेसी ने पिछले साल कतर में खेले गए वर्ल्ड कप में दूसरी बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला। हालांकि, गोल्डन बूट फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे को मिला। जिन्होंने टूनार्मेंट में 8 गोल किए। वहीं मेसी ने इस वर्ल्ड कप में 7 गोल किए थे। फाइनल में मेसी ने 2 गोल किए। वे अब तक वर्ल्ड कप में 26 मैच खेल चुके हैं, जिनमें 16 गोल करने में सफल हुए हैं। इनमें 12 फील्ड गोल हैं और 4 गोल पेनाल्टी से किए हैं।

2019 से दिया जा रहा है टाइम एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड

टाइम मैगजीन 2019 से एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार दे रहा है। हालांकि, 1927 पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार टाइम मैगजीन की ओर दिया जाता है। वहीं एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार पूरे साल खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट को दिया जाता है।