जनता को सुख समृद्धि और खुशहाली देगी कांग्रेस सरकार: विनय सक्सेना - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, November 11, 2023

जनता को सुख समृद्धि और खुशहाली देगी कांग्रेस सरकार: विनय सक्सेना

 


राम मनोहर लोहिया वार्ड में पर्व की शुभकामनाएं देकर जीत का आशीर्वाद मांगा

आज भास्कर,जबलपुर : मध्य प्रदेश में जनता कांग्रेस की सरकार को जनादेश दे रही है। कांग्रेस सरकार जनता को राहत और खुशहाली तो देगी ही साथ ही जनता के सपनों को भी साकार करेगी। यह कहना है उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना का। शुक्रवार को अपनी पार्टी की नेताओं और समर्थकों के साथ विनय सक्सेना ने राम मनोहर लोहिया वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। राममनोहर लोहिया वार्ड में चंडाल भाटा, नगर निगम क्वार्टर,  त्रिमूर्ति नगर, नब्बे क्वार्टर, कृष्णा नगर, कसौधन नगर, साईं संचार कालोनी, भोला नगर, मनमोहन नगर आदि इलाकों में सघन जनसंपर्क विनय सक्सेना ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र यादव, सतीश उपाध्याय, प्रहलाद दहिया, संजय बघेल, संजय उपाध्याय, तेजकुमार भगत, राकेश चौधरी, आशुतोष नौगरैया, आनंद जायसवाल, नीतेश साहू, अखिलेश बड़कुल, दिलीप चमकेल अशोक चौधरी, कौशल चौधरी, दीप्ति मिश्रा, वंदना सोनी, रानी चौधरी, बब्लू डोलस, पंडित राम किशोर पाठक, पंडित रामसेवक शर्मा और ललित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन और क्षेत्रीय गणमान्य जन मौजूद रहे।