बड़ी खेरमाई मंदिर ट्रस्ट की पत्रकार वार्ता - Aajbhaskar

खबरे

Friday, October 13, 2023

बड़ी खेरमाई मंदिर ट्रस्ट की पत्रकार वार्ता



कार्यकारी अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया 

आज भास्कर, जबलपुर : मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अस्थाई थाने की व्यवस्था पुलिस प्रशासन के दवारा की गई है। अस्थाई थाने में 24 घंटे पुरुष एवम महिला पुलिस उपलब्ध रहेंगी। नगर निगम द्वारा स्थाई सफाई व्यवस्था की गई है। एम पी ई बी के कर्मचारियों की व्यवस्था भी मंदिर में 24 घंटे निर्वाध विदयुत आपूर्ति हेतु की गई है अथर्ववेद में वर्णित रक्षाकरण्ड मंत्र से अभिमंत्रित रक्षा सूत्रों को बंधवा कर माँ की कृपा

प्राप्त करें मंत्रों के द्वारा उप मणिबंध / कलावा/ रक्षा सूत्रों के बडलों को मां बड़ी खेरमाई के समक्ष विशेष वैदिक विधान द्वारा अभिमंत्रित एवम अभिषिक्त किया गया, जिससे व्यक्ति पर मारण, मोहन, विद्वेषण, उच्चाटन, भूत-प्रेत और जादू-टोने का असर नहीं होगा तथा मां की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 1371 में वर्ष का जवारा विसर्जन चल समारोह: सन् 1652 की चैत्र नवरात्रि से अनवरत आयोजित किये जाने वाला 371 वे वर्ष का जवारा विसर्जन चल समारोह 26 अक्टूबर को गाजे बाजे व धूमधाम से मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर सीधे घाट तक पहुंचेगा, जहां जवारा विसर्जन हनुमानताल तालाब में किया जायेगा

बड़ी खेरमाई मंदिर कोरिडोर की परिकल्पना

श्री बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर को अव्य कोरिडोर के रूप में निर्माण की परिकल्पना एवम निर्माग का निर्णय ट्रस्ट ने किया है। शीघ्र ही इस हेतु कार्य योजना ट्रस्ट द्वारा निर्धारित करने हेतु प्रयास किया जा रहा हैं 

शरद अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष