सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान - Aajbhaskar

खबरे

Sunday, September 10, 2023

सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान


Highlights :

  • पूर्व आईएएस पंडित वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गढ़ा के आनंद कुंज से पंडा की मडिया तक निकला गया सनातन मार्च 

आज भास्कर, जबलपुर :/ सनातन, हमारी धर्म संस्कृति, और हमारी परंपराओं, आस्थाओं का कोई कैसे विरोध कर सकता है। और अगर किसी ने ऐसा किया है तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सनातन का अपमान किसी भी सूरत में हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। इसका अपमान करने वालों कि हम कड़ी निंदा करते हैं। यह कहना है पूर्व आईएएस पंडित वेद प्रकाश शर्मा का। यह बात वे गढ़ा के आनंद कुंज से पंडा की मडिया जा रहे सनातनी मार्च के अवसर पर कह रहे थे। श्री शर्मा ने आगे कहा कि उदय निधि और ए राजा के विरुद्ध तत्काल ही कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। हमारे धर्म संस्कृति या फिर सनातन के विषय में कोई भी गलत या अमर्यादित टिप्पणी करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज इस  विशाल सनातन मार्च में हजारों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने शामिल होकर सनातन पर हो रही अनर्गल राष्ट्र-विरोधी बातौ का विरोध किया। केसरिया झंडा लेकर चल रहे सनातन मार्च में महिलाओं और पुरुषों ने  हर, हर, महादेव, जय, जय, श्री राम, के नारे लगाते हुए उदय निधि, और ए, राजा पर  जमकर निशाना साधा। आज इस सनातन मार्च में राजकुमार मेहता, पार्षद संजय तिवारी, नगर महामंत्री रजनीश यादव, बाबा भैया, उमेश पांडे, अजय तिवारी, रत्नेश मिश्रा, आलोक तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ला, आदि हजारों लोग शामिल हुए।