भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जबलपुर पहुंची - Aajbhaskar

खबरे

Friday, September 29, 2023

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जबलपुर पहुंची




आज भास्कर, जबलपुर : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा जबलपुर पहुंची,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यात्रा के प्रभारी अजय सिंह राहुल जन आक्रोश यात्रा लेकर महाकौशल के एपी सेंटर जबलपुर पहुंचे,जबलपुर में जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत जबलपुर की कैंट विधानसभा से हुई,इस जन आक्रोश यात्रा में अजय सिंह राहुल के साथ राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, संजय कपूर शामिल हुए,हालांकि जन आक्रोश यात्रा के दौरान कैंट विधानसभा में कांग्रेस नेताओं को एक जन सभा को संबोधित करना था,लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी की वजह से सभा मे जनता नहीं जुड़ सकी,जिसके कारण सभा नहीं हो सकी,और कांग्रेस नेताओं को बिना सभा के ही यात्रा शुरू करनी पड़ी,हालांकि इस दौरान कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओ ने टिकिट के लिए दावेदारी मजबूत करने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की,हालांकि जनआक्रोश यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सही समय आने पर लिस्ट जारी होगी,अजय सिंह ने कहा कि 19 तारीख से यात्रा शुरू हुई है,जिसमें 11 हजार 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है 


इस दौरान लोगों का आपार जनसमर्थन कांग्रेस को मिल रहा है,वहीं अजय सिंह राहुल ने भाजपा की आर्शीवाद यात्रा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा को माफी यात्रा निकालनी चाहिए थी, क्योंकि भाजपा ने लोगों को धोखा दिया है,वहीं भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा टिकिट दिए जाने पर राहुल सिंह ने कहा कि यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य होगा,जब केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता चुनाव हारेंगे,कमलनाथ की उम्र को लेकर भाजपा द्वारा खड़े किए गए सवाल पर अजय सिंह राहुल ने कहा कि हमारे देश में बुजुर्गों का सम्मान होता है इसलिए जो बातें भाजपा द्वारा की जा रही है वह सब बेकार है इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है।