Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Jabalpur News: खाना बनने में हुई देरी पर विवाद, मां की मौत के मामले में आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में


जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद दुखद पारिवारिक घटना सामने आई है। कुंडम थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतका के बड़े बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया बंदरिया निवासी एक परिवार में बुधवार रात घरेलू विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर पर मौजूद बड़े बेटे और उसकी मां के बीच खाना तैयार होने में देरी को लेकर कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवक ने घर में रखे धारदार कृषि उपकरण से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई बताया जा रहा है कि महिला के पति रात में घर नहीं लौट पाए थे। गुरुवार सुबह जब वह घर पहुंचे, तब घटना की जानकारी सामने आई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने मामले में मृतका के बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे की परिस्थितियों और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aajbhasker