आज भास्कर\मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया है साथ ही पुलिस ने उन्हें फ्लैट किराए पर देने के आरोप में दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं को गुरुवार को अंबरनाथ के अडावली-ढोकली इलाके में एक आवास परिसर में छापेमारी कर पकड़ा। महिलाओं की पहचान फरजाना शिरागुल शेख (36) और बिथी उर्फ प्रिया (24) के रूप में हुई है। यह दोनों ही भारत में अपनी यात्रा और रहने के दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। पुलिस ने ताहिर मुनीर अहमद खान और गणेश चंद्र दास को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने महिलाओं को फ्लैट किराए पर दिया था। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर ये लोग देश में कैसे घुसे। बता दें कि अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है।
Sunday, March 9, 2025

ठाणे में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
हमारे बारे में
आज भास्कर एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो विभिन्न क्षेत्रों से ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें प्रदान करता है। आज भास्कर विश्वसनीय और विशेष रूप से स्थानीय और राष्ट्रीय खबरों को प्राथमिकता देती है।