संगठन के कार्यों का निष्पादन करना सामूहिक जिम्मेदारी :- राकेश सिंह - Aajbhaskar

खबरे

Wednesday, February 12, 2025

संगठन के कार्यों का निष्पादन करना सामूहिक जिम्मेदारी :- राकेश सिंह

  • भाजपा जबलपुर महानगर की जिला बैठक को वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

आज भास्कर/जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वार संगठन के जो कार्य बताए गए है उन्हे पूरी जिम्मेदारी से करना ही अपना कार्यकर्ता भाव प्रकट करना होता है, और पार्टी के कार्यक्रमों को पूरा करने का दायित्व सभी का है क्योंकि संगठन के कार्यों का निष्पादन करना सामूहिक जिम्मेदारी होती है, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने भाजपा जबलपुर महानगर की जिला बैठक में रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में कही।

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू तैलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री रविकिरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा भाजपा लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार संगठन पर्व जिले स्तर तक पूरा हुआ और देश ही नहीं दुनिया में एक मात्र पार्टी है जो अपने संगठन के निर्वाचन की प्रक्रिया तक को पर्व के रूप मानती है। छोटे छोटे चुनाव में दूसरे दलों में हमे देखने मिलता है कि मनमुटाव और मारपीट तक की नौबत आ जाती है पर हमारे यहां बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का निर्वाचन सहजता से प्रसन्नता के साथ हो जाता है।

उन्होंने कहा पद अस्थाई होते है किंतु कार्यकर्ता का भाव जीवन भर होता है। कार्यकर्ता का मतलब केवल सड़क पर झंडा उठाकर चलने वाला व्यक्ति नही अपितु किसी भी स्थिति में दिए गए कार्य को, दायित्व को निष्ठा से करने वाला कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता शब्द अपने आप के पवित्र शब्द है और इसकी पवित्रता का भाव सिर्फ भाजपा में आता है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जहां देश के प्रधानमंत्री भी गर्व से कहते है कि भाजपा का कार्यकर्ता हूं। संगठन पर्व होता है, नए दायित्वों का पुनः नियोजन करने के लिए।

कार्यकर्ता के लिए कार्य से बढ़कर, कार्यकर्ता का भाव है और यह भाव जब तक विद्यमान होता है उसका लाभ हमे संगठन को और समाज को मिलता है।

उन्होंने कहा हमारा नेतृत्व जिन कार्यक्रमों की रचना करता है उसके पीछे देश और समाज हित ही होता है। और इसीलिए भाजपा ही एकमात्र दल है जिसके लिए भारतमता पहले, जन्म देने वाली मां बाद में और अंतिम में पार्टी आती है। कार्यकर्ता का आज सबसे महत्पूर्ण कार्य हैं कि हमारे नेतृत्व द्वारा लिए गए फैसलों और कार्यों का प्रचार प्रसार लोगो के बीच माउथ पब्लिसिटी से करना है। कार्यकर्ताओ को इस भूमिका में आना होगा क्योंकि हम अपने जनप्रतिनिधि और नेतृत्व के कार्यों का बखान करते है तो वास्तव में पार्टी का कार्य करते है। यही बात संगठन के सारे कार्यों पर लागू होती है, और इसकी जिम्मेदारी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा नेतृत्व 24 में से 18 घंटे कार्य करता है योजना बनाता है तब जाकर सकारात्मक परिणाम मिलता है और सफलता मिलती है दिल्ली इसका उदाहरण है।

सांसद आशीष दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली की एतिहासिक विजय की शुभकामनाएं देते हुए कहा भाजपा का मूल कार्यकर्ता है और संगठन पर्व में बूथ, मंडल और जिले के निर्वाचन के बाद अब जिस काम के लिए हमे आदेशित किया जाएगा हम अपनी अपनी भूमिका का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और केन्द्र और प्रदेश के निर्देशों का पालन करते दी गई जिम्मेदारी और कार्यों को पूरा करेंगे।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर जो जबाबदारी दी है उसे हम सभी मिलकर नव निर्वाचित अध्यक्ष के साथ मिलकर पूरा करने का प्रयास करेंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया भारतीय जनता पार्टी निरंतर कार्य करने वाला राजनैतिक दल है जो समाज क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करता है साथ ही संगठन की गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरने का कार्य हमारा नेतृत्व करता है उसी क्रम में केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगामी दिनों में चार प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। शहर के विद्यालयों में प्रधानमंत्री जी के मोटिवेशनल कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा। पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आजीवन सहयोग निधि समर्पण कार्यक्रम, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजन और केंद्रीय बजट पर प्रबुध्जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सोनकर ने कहा प्रदेश नेतृत्व की मंशा अनुरूप कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओ की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी और सभी दिए गए कार्य को पूरी जिम्मेदारी से करेंगे ऐसा संगठन का आग्रह है।

बैठक में पूर्व महापौर सदानंद गोड़बोले, स्वाति गोडबोले, राजकुमार मेहता, राममूर्ति मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे, जिला महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, सुषमा जैन, अशोक सिंघई, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, कैलाश साहू, जय सचदेवा, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, हर्षित सिंघई रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, कुंडल राव, संतोषी ठाकुर, डिंपी विश्वकर्मा, कमलेश राजन, मालती चौधरी, कमलेश अग्रवाल, प्रशांत केसरवानी, रविंद्र पचौरी, संजय नहातकर, सिद्धार्थ शुक्ला, संजय यादव, योगेंद्र सिंह, शिवा चौधरी, रूपा राव, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा, अमर मिश्रा, उज्ज्वल पचौरी, मोनू चौहान, पंकज श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मंडल महामंत्री उपस्थित थे।