आज भास्कर,जबलपुर : आज जबलपुर के रांझी स्थित रावण पार्क स्थित भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी की उपस्थिति में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवयुवा सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में 12 अक्टूबर को रावण मैदान रांझी में राम शोभा यात्रा एवं रावण दहन कार्यक्रम के संबंध में सभी ने पत्रकारों को अवगत कराया जिसमें समिति के सदस्यो ने बताया कि 12 अक्टूबर को रावण मैदान रांझी श्रीराम खेल परिसर में श्री राम शोभायात्रा एवं रावण दहन कार्यक्रम दोपहर 4:00 बजे से आयोजित किया जाएगा तथा परिसर में ही रात्रि 8:00 बजे रावण दहन किया जाएगा
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फायर वर्क एवं लेजर शो होगा
सैकड़ो कार्यकर्ता शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे प्रेस वार्ता में शीलू नारंग, बबलू शर्मा, परशुराम,मूलचांदानी पार्षद दामोदर सोनी, राजेश भाटिया, एवं सैकड़ो की तादाद में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे