संगठन चुनाव हेतु संगठन महामंत्री ने ली पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओ की बैठक - Aajbhasker

खबरे

Friday, September 13, 2024

संगठन चुनाव हेतु संगठन महामंत्री ने ली पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओ की बैठक


आज भास्कर,जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव में सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे है और पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओ ने अभी तक जिले में सर्वाधिक सदस्य बनाए है इसके लिए पश्चिम के विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के साथ ही सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है, यह बात भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान पश्चिम विधानसभा के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक में कही।


संगठन महामंत्री श्री हितानन्द जी ने कहा देश में एक मात्र राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी है जिसका संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर चलता है और हम आज विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन है। संगठन पर्व के नाते हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है और जैसा हमारे शीर्ष नेतृत्व ने हमे लक्ष्य दिया है उसके लिए कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे है और आगे भी मेहनत करते हुए अधिक से अधिक लोगो को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर सदस्य बनाएंगे ऐसा प्रयास सबका है।

बैठक में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, सांसद आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, रविंद्र पचौरी, प्रशांत केसरवानी, कौशल सूरी, अतुल चौरसिया, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राहुल खत्री आदि उपस्थित थे।