नवविवाहिता की मौत में प्रकरण दर्ज, पति गिरफ्तार - Aajbhaskar

खबरे

Tuesday, January 30, 2024

नवविवाहिता की मौत में प्रकरण दर्ज, पति गिरफ्तार

आज भास्कर, जबलपुर : सदर कैंट क्षेत्र में रहस्यमयी हालात में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पति के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया। मामले में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विवाह दो मई 2023 को हुआ था

कैंट पुलिस ने बताया कि बागड़ी मोहल्ला निवासी श्याम कुमार पासी पेंटिंग का काम करता है। उसका विवाह दो मई 2023 को गोरखपुर अहीर मोहल्ला निवासी रामनाथ मलिक की बेटी खुशबू से हुआ था। 19 जनवरी शुक्रवार को मोहल्ले में गमी हो गई थी। जिसमें श्याम और उसकी मां मीना शामिल होने गए। घर पर खुशबू थी। कुछ देर बाद मीना घर लौटी, तो देखा कि खुशबू का शव फंदे पर लटकता मिला।

दहेज में बुलेट लाने की मांग की जाने लगी थी

कैंट पुलिस को जांच के दौरान खुशबू के पिता रामनाथ मलिक, मां विमला, भाई रौनक समेत अन्य के बयान लिए, तो पता चला कि विवाह के बाद से ही श्याम द्वारा पत्नी पर मायके से दहेज में बुलेट लाने की मांग की जाने लगी थी। मांग पूर न होने पर श्याम द्वारा खुशबू से मारपीट की जाती थी। उसे प्रताडि़त किया जाता था। जिसके चलते खुशबू की मौत हुई।

श्याम के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया

बयानों के आधार पर पुलिस ने श्याम के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह बात भी सामने आई कि मामले को दबाने और गुमराह करने के मकसद से श्याम ने पुलिस से कहा, खुशबू के पेट में तीन दिन से दर्द था। ताकि पुलिस गुमराह हो सके और उसके द्वारा दी जाने वाली प्रताड़ना की ओर किसी का ध्यान न जाए।