नर्मदा तट पर एक दीप समुर्द्धि के लिए - Aajbhaskar

खबरे

Monday, November 13, 2023

नर्मदा तट पर एक दीप समुर्द्धि के लिए



दीपोत्सव कार्यक्रम में दीपो से जगमगाया नर्मदा तट ग्वारीघाट

आज भास्कर,जबलपुर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कारधानी जबलपुर के नर्मदा तट ग्वारीघाट में  'नर्मदा तट पर एक दीप समुर्द्धि के लिए' दीपोत्सव कार्यक्रम में सनातन धर्मालंबियों ने माँ के तट को दीपों से सजाया। पूज्य संतजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माँ नर्मदा अष्टक एवँ महाआरती से हुआ। इसके बाद उपस्थित जनो ने स्वयं के लाये हुए दीपों को प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम में ग्वारीघाट के सभी तटों में दीपों से सजाया गया। लोगो 


कार्यक्रम में जनसमुदाय को साँसद श्री राकेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा हम सनातनी लोग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ करते है और हमारा सबसे बड़ा पर्व दीपावली तो रोशनी, हर्ष उल्लास का ही पर्व है इसलिए गत वर्ष हमने जबलपुर के नर्मदा तट ग्वारीघाट में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की थी और उस समय पूज्य संतो ने निर्देशित किया था कि हर वर्ष यह आयोजन होना चाहिये उसी कड़ी में इस वर्ष भी दीपावली की पुर्व संध्या पर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्कारधानी के नर्मदा भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया।


उन्होंने कहा सुखद बात है कि आने वाली 22 जनवरी को 600 साल बाद प्रभु भव्य मंदिर में विराजित होंगे आपसे आह्वान है कि इस शुभ अवसर के हम साक्षी बने और प्रभु रामलला के दर्शन करे।


श्री सिंह ने इस अवसर पर जबलपुर संसदीय क्षेत्र सहित समस्त देशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सर्वमंगल की कामना की।


इस अवसर पर पूज्य संत स्वामी अखिलेश्वरानंद जी गिरी, स्वामी गिरिशानंद जी सरस्वती, स्वामी कालीनन्द जी, पं अशोक मनोध्या, राममूर्ति मिश्रा, रजनीश यादव, राजीव बेंटिया, कौशल सूरी, शारदा कुशवाहा, मनीष दुबे, सुशील चौबे, अखिलेश तिवारी, सुरेश पांडे, दीपक यादव, मुन्नू तिवारी आदि उपस्थित थे।