
भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने गिरिराज किशोर कपूर वार्ड में किया जनसंपर्क
आज भास्कर ,जबलपुर। पश्चिम की समन्वित विकास योजना में जल प्लावन को कोई स्थान नहीं है। आधुनिक तकनीकी का उपयोग करके जल प्लावन की स्थिति से पूर्णतः छुटकारा दिलाया जायेगा। हम शाश्वत विकास पर विश्वास रखते हैं, इसीलिए इस समस्या का स्थायी हल निकाला जायेगा यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने गिरिराज किशोर कपूर वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही।
श्री सिंह ने कहा जबलपुर पश्चिम विधानसभा में कुछ ऐसे है जहाँ जल प्लावन की समस्या से प्रतिवर्ष जूझना पड़ता है। वर्ष में बाढ़ के कुछ दिन, हम सभी के लिये अत्यंत कष्टप्रद होते हैं पर मैं क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में इस समस्या से पूर्णत निजात मिलेगी और पश्चिम विधानसभा एक सुंदर, व्यवस्थित और विकसित विधानसभा के रूप में पहचानी जाएगी।
श्री सिंह ने गिरिराज किशोर कपूर वार्ड के गुप्तेश्वर मंदिर में पूजन कर जनसंपर्क प्रारंभ किया यहाँ से गुलाब सिंह की समाधि, साहू मोहल्ला, बनिया मोहल्ला, बूढ़ी खेरमाई, पसरिता टेंट हाउस, सेठी नगर,महाकाली मंदिर, बेन मोहल्ला, कुम्हार मुहल्ला, अशोक विहार, नेशनल कालोनी, मुस्लिम बस्ती, भोले कुटी, शक्ति नगर चौक क्षेत्र में जनता से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर अमर मिश्रा, पार्षद राजकुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष राहुल खत्री, ज्ञानेंद्र तिवारी, सुंदर राजन, संतोष कोरी, राकेश साहू, गणेश कनौजिया, भास्कर दीक्षित, राहुल गुप्ता, कमल साहू, दीपक कौशिक, गोल्डी सोनकर, गोपाल गुप्ता, सनी काछी, गोपाल भाट, किशोर सैनी, रोहित विश्वकर्मा, राम निश्चय जायसवाल, ओम प्रकाश पटेल, नवीन सेन, गुड्डू उपाध्याय, संजय शुक्ला, कालीचरण गुप्ता , शिव नारायण शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#aajbhasker, #latestnews,