हर काम किए दिल से इसलिए विनय फिर से - Aajbhaskar

खबरे

Monday, November 13, 2023

हर काम किए दिल से इसलिए विनय फिर से

 


विवेकानंद वार्ड की जनता ने दिया मजबूत साथ का आशीर्वाद

आज भास्कर,जबलपुर– उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में 5 साल विधायक रहे विनय सक्सेना के द्वारा क्षेत्र में कराए गए काम और उनके सहज,सरल व्यवहार की चर्चा लोगों की जुबान पर जोरों पर है। शनिवार को कांग्रेस नेताओं और क्षेत्रीय गणमान्य जनों के साथ प्रत्याशी विनय सक्सेना ने विवेकानंद वार्ड के विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क किया और जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर वार्ड के लोगों का कहना था कि विनय ने सुख दुख की हर घड़ी में जनता का आगे बढ़कर निस्वार्थ साथ दिया है और बेहतर से बेहतर विकास कार्य जनता की मांग पर बिना देर किए पूरे करवाएं हैं। इसलिए ऐसे विधायक को फिर से विधायक बनाने जनता ने वादा भी किया और दिल से आशीर्वाद भी दिया। जनसंपर्क के दौरान विनय सक्सेना ने मधुबन कॉलोनी, लहरी बाबा आश्रम, पिंपलेश्वर मंदिर, एसबीआई सिंगल स्टोरी, बगीचा, वासु डेरी, जानकी नगर, रामेश्वरम कॉलोनी, उखरी गांव, समदड़िया रेसीडेंसी, संजय नगर, यादव कॉलोनी, आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव, सतीश उपाध्याय, पार्षद अमरीश मिश्रा, राम विशाल दुबे पंडा, संतोष उपाध्याय, श्याम सुंदर यादव बब्बू, ब्लाक अध्यक्ष सुसिम धर, वार्ड अध्यक्ष अंचित सोनी, अन्नू पटेल, मेवालाल पटेल, नन्हे पटेल, उमेश पटेल, रामेश्वर शर्मा, रोहित पटेल, सोनू श्रीवास्तव, शिवम यादव, नीतू केवट, अनीता पटेल, पूर्व पार्षद संजय बघेल, तेज कुमार भगत, सौरभ नामदेव, बबलू नामदेव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।