झांसा देकर रेप करने वाले टी.आई. पर गिरी गाज, गिरीश धुर्वे पर बलात्कार का मामला - Aajbhaskar

खबरे

Monday, October 30, 2023

झांसा देकर रेप करने वाले टी.आई. पर गिरी गाज, गिरीश धुर्वे पर बलात्कार का मामला



सिहोरा थाने में दर्ज हुई एफ. आई. आर

आज भास्कर, सिहोरा : थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे की कथित पत्नी ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे के पुत्र ईशान धुर्वे को भी आरोपी बनाया गया है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 11 जून 2021 को उसके भाई और भाभी के बीच में लड़ाई हो गई थी जिसके कारण उसकी भाभी ने सिहोरा पुलिस थाने में दहेज एक्ट का मामला दर्ज करवा दिया था। पुलिस इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे, सिहोरा पुलिस थाने के प्रभारी थे। इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे ने घर आकर बयान दर्ज किया। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने से अक्सर घर आने लगे। एक दिन जब वह अचानक घर आए तब घर पर कोई नहीं था। टी. आई.गिरीश धुर्वे ने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और फिर शादी का वादा करके शिकायत करने से रोक दिया। महिला ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। वह थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे को अपना पति मानने लगी थी।

जब उसने शादी के लिए कहा तो गिरीश धुर्वे उसे गोसलपुर क्षेत्र के मंदिर में ले गए और हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद उसे मझौली बाईपास स्थित एक किराए के मकान में रखा। इंस्पेक्टर गिरीश धुर्वे उसे अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाते थे। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बनते थे। इसी दौरान थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे के नौकर ने बताया कि, वह शादीशुदा है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने सर्विस रिवाल्वर उसकी गर्दन में अड़ा दी और एक कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसी दौरान गिरीश धुर्वे के पुत्र ईशान धुर्वे ने उसके घर जाकर अपने पिता की सर्विस रिवाल्वर दिखाकर उसे धमकाया।

सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे के खिलाफ महिला से बलात्कार एवं उनके पुत्र ईशान धुर्वे के खिलाफ महिला को धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। इन दिनों गिरीश धुर्वे रीवा जिले के मऊगंज थाने में पदस्थ है

शरद सेठ