म्यूजिक्ल फाउंटेन व वाटर स्क्रीन शो का भूमिपूजन व शिलान्यास आज - Aajbhaskar

खबरे

Thursday, October 5, 2023

म्यूजिक्ल फाउंटेन व वाटर स्क्रीन शो का भूमिपूजन व शिलान्यास आज


आज भास्कर, जबलपुर:  मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा गौरीघाट जबलपुर में म्यूजिक्ल फाउंटेन व वाटर स्क्रीन शो के लिए आठ करोड़ 63 लाख स्वीकृत किए हैं। निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया के विशेष प्रयास से यह संभव हुआ है। आनलाइन शिलान्यास प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।

पूर्वी मध्य प्रदेश का प्रथम और प्रदेश का तीसरा शो होगा


राशि स्वीकृति के साथ ही कार्य आवंटन कर दिया गया है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। यह अपनी तरह का पूर्वी मध्य प्रदेश का प्रथम और प्रदेश का तीसरा शो होगा। इसे मार्च, 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस वाटर स्क्रीन शो का डिजाइन देश भर में सबसे विलक्षण है। इसमें उन्नीस फायर नोजल भी हैं। इसी प्रकार सौ से अधिक वाटर नोजल होंगे। इनके समन्वय से आकर्षक प्रस्तुतियां की जाएंगी।

आनलाइन शिलान्यास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे

30 मीटर 3 10 मीटर की वाटर स्क्रीन भी होगी। जिस पर जबलपुर के समृद्ध इतिहास और रानी दुर्गावती, राजा रघुनाथ शाह, और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदानों पर फिल्म के साथ साथ अनेक अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस परियोजना का भूमिपूजन गौरीघाट में छह अक्टूबर को प्रात: 9.30 बजे निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया द्वारा और आनलाइन शिलान्यास प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा