भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को दी प्राथमिकता - Aajbhaskar

खबरे

Saturday, September 23, 2023

भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को दी प्राथमिकता


जनआशीर्वाद यात्रा के समापन एवँ 25 सितम्बर को कार्यकर्ता महाकुंभ के संदर्भ में साँसद श्री राकेश सिंह ने पत्रकारवार्ता को किया संबोधित

आज भास्कर ,जबलपुर : आज देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो पहले केंद्र की मोदी सरकार लोगों को याद आती है तो उसके बाद मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्यों में महिला सशक्तिकरण को हमेशा से ही प्राथमिकता दी है यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने होटल नर्मदा जैकसन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।


साँसद श्री सिंह ने कहा अब मोदी जी ने देश की नई संसद के दोनों सदनों से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रच दिया है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है। देश के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में भाजपा सरकार का यह सार्थक कदम है। लोकसभा एवं प्रदेश की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।


उन्होंने कहा जिस प्रकार देश की सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही हैं। आज मध्यप्रदेश में कन्याओं के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रही है। महिला अपराध के प्रति भी सख्त कदम उठाकर सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित की है।

साँसद श्री सिंह ने कहा भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत चित्रकूट से 3 सितंबर से हुई थी। चित्रकूट हमारे आराध्य प्रभु श्री राम से जुड़ा हुआ है। सनातन के सम्मान और विरासत के उत्थान का जो बीड़ा भाजपा सरकार ने उठाया है उसे पूरा करने के लिए प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता का आशीर्वाद लेने की शुरूआत करने के लिए हमने प्रभु श्रीराम की नगरी को चुना ताकि हमारे आराध्य का भी आशीर्वाद निरंतर बना रहे। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4 छोर नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इस यात्रा को सफल और सार्थक बनाया है।


उन्होंने बताया जबलपुर में भी पहले चरण में ग्रामीण की विधानसभाओं में और उसके बाद कल ही शहरी क्षेत्र की दो विधानसभा में जनआशीर्वाद यात्रा पहुँची जिसमे जबलपुर की जनता ने भरपूर आशीर्वाद हमे दिया और इससे प्रतीत होता है कि आने वाले चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद हमे मिलेगा


उन्होंने कहा इस यात्रा के तहत प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक हम पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। यात्राओं में कुल 1000 स्वागत स्थल, 670 से अधिक रथ सभाएं, 200 से अधिक मंच सभाएं, 50 बड़ी जनसभाएं अगर संभव हो पाईं तो उसका श्रेय हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं और हर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाता है। हम निकले थे जनता का आशीर्वाद लेने हर एक द्वार, जनता ने दिल खोलकर कहा फिर इस बार भाजपा सरकार।


श्री सिंह ने कहा आप सबको पता है कि इन यात्राओं के साथ भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा था । हमे यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि मध्यप्रदेश भाजपा परिवार में करीब 14 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। हम उन सभी नए सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हैं। प्रदेश के अगले स्वर्णिम 5 साल की यात्रा में सहभागिता दर्ज कराने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हमें यह अनुभूति हुई है कि प्रदेश के हर गांव-गली-कस्बे के घरों में कम से कम एक सदस्य भाजपा का है। इन्हीं एक-एक सदस्यों के बल पर भाजपा करोड़ों सदस्य वाली पार्टी बन गई है।


मप्र में 150 सीट पर भाजपा की जीत तय

श्री सिंह ने कहा इस यात्रा के बाद हमारे विरोधियों में भी अब कोई संशय नहीं रह गया है। है उन्होंने भी स्वीकार लिया है कि इस बार आएगी तो भाजपा ही । यह वजह है कि कांग्रेस नेताओं के होश उड़े हुए हैं। वह तो अब इस जुगत में लग गए हैं कि किसी तरह पुरानी सीट ही बचा ली जाए। हम उनको बता देना देना चाहते हैं। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं में से तो 150 पक्का हमारा है, बाकी बची सीटों में से भाजपा और कांग्रेस में फिर से बटवारा है। यह हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि 2014 के बाद से डबल गति से मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बही है क्योंकि मोदी के मन में एमपी है और इसलिए एमपी के मन में भी मोदी है।


एमपी के मन मे मोदी है

एमपी के मन में मोदी क्यों है वो भी बता देना चाहते हैं- मोदी जी ने नर्मदा एक्सप्रेस वे दिया है, चंबल एक्सप्रेस वे दिया है, प्रदेश के रेलवे स्टेशनों व हवाई अड्डों का विकास हुआ है, पीएम श्री स्कूल खोले गए हैं, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर का विकास सुनिश्चित किया है। हाल ही में बीपीसीएल के नए प्लांट की नींव रखी है।

श्री सिंह ने कहा जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर 8 किमी का लगभग 1 हजार करोड़ की लागत से बन रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी 116 किमी की रिंग रोड का कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसकी लागत लगभग साढ़े चार हजार करोड़ है। 450 करोड़ की लागत से डुमना एयरपोर्ट का नवीनीकरण एवँ विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र पूरा होगा। 300 करोड़ की लागत से मुख्य रेलवे स्टेशन आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त बनेगा जिसकी स्वीकृति हो गई है। मदनमहल स्टेशन टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है। साइंस सेंटर, टूल सेंटर, जियो पार्क का कार्य भी स्वीकृत है। आईटी पार्क के दो फेस पूर्ण हुए है। हाल ही मैं मुख्यमंत्री जी ने जबलपुर के मदनमहल में रानी दुर्गावती का स्मारक 100 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस तरह से जबलपुर तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और यह सब केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद ही संभव हो सका है।

फ्लाई ओवर के एक हिस्से का होगा शीघ्र होगा लोकार्पण :- श्री सिंह ने बताया प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर के एक हिस्से जो गुलाटी पेट्रोल पंप से छोटी लाइन तक जिसकी लागत लगभग 150 करोड़ है उसका निर्माण कार्य पूरा हो गया है जिसका लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी ने न केवल गरीबों की समस्याएं दूर की हैं बल्कि उनके आय का साधन भी सुनिश्चित किया है। आज हर गरीब के घर का सपना साकार हुआ है। मुफ्त इलाज का सपना साकार हुआ है।


श्री सिंह ने बताया प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाताधारकों को सरकार द्वारा कई सारी सुविधाएं दी जाती हैं। मध्य प्रदेश में जन-धन योजना के माध्यम से 3.7 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाये गए हैं ।भाजपा सरकार ने गरीब महिलाओं को चूल्हे के धुएं से आजादी दिलाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मध्यप्रदेश की 82.2 लाख महिलाओं को रसोई के काले धुएं से छुटकारा मिला है।


उन्होंने कहा गरीबों का अपने घर का सपना आज पीएम आवास योजना से साकार हो रहा है। गर्मी, धूप, बारिश से सुरक्षित रहने के लिए आज उनके सिर पर पक्की छत है। पीएम आवास योजना माध्यम से प्रदेश में 44 लाख से अधिक घरों का निर्माण हो चुका है वहीं लाखों आवास निर्माणाधीन हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मध्यप्रदेश में 71 लाख से अधिक घरों में शौचालय बने हैं। इसके माध्यम से स्वच्छता की मसाल भी जल रही है और गरीबों को बीमारियों से भी बचाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने महिलाओं और बेटियों के दर्द को महसूस किया है इसलिये जल जीवन मिशन के माध्यम से मध्यप्रदेश के 64 लाख से अधिक घरों में स्वच्छ पीने का पानी पहुंचा ने का काम किया गया है।


श्री सिंह ने बताया भाजपा सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना गरीब-वंचितों के लिए वरदान साबित हो रही है। मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत 30 लाख लोगों का निःशुल्क उपचार कराया गया है।

श्री सिंह ने कहा देश के छोटे किसानों को खाद और बीज खरीदने में सहूलियत रहे, उन्हें कर्ज लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े इसके लिए भाजपा सरकार ने देश में हर लाभार्थी किसान के खाते में 6,000 रुपये सालाना ट्रांसफर कर रही है। केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को मिलाकर अब प्रदेश में लगभग 92 लाख किसानों को 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता मिलने जा रही है।

उन्होंने कहा प्रदेश के विकास करने, सेवा करने के चलते ही हमें सभी क्षेत्रों से जनता का आशीर्वाद मिला है। जनता के आशीर्वाद की देन है कि आज प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्य बना है। प्रदेश में आप सभी के आशीर्वाद से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश में कमल खिलेगा ।


श्री सिंह ने कहा इस यात्रा में जनता की सहभागिता ने बता दिया है कि अगर -


संस्कृति का सम्मान बचाना है तो भाजपा को ही लाना है

गरीब कल्याण बचाना है तो भाजपा को ही लाना है

महिलाओं का उत्थान कराना है तो भाजपा को ही लाना है

सुशासन को अपनाना है तो भाजपा को ही लाना है।


श्री सिंह ने कहा कांग्रेस भी अब लोगों के बीच पहुंच गई है। उन्होंने जनआक्रोश यात्रा निकाली है। इतने दिनों तक सो रही कांग्रेस हमारी यात्रा देखकर जगी और जनता के बीच पहुंच गई। हड़बड़ में निकली कांग्रेस की यात्रा के रूझान भी सामने आने लगे हैं। यात्राओं के मंच पर खुले में कांग्रेसी आपस में भिड़ जा रहे हैं जो कांग्रेस के अंदर फैले आक्रोश को दर्शा रहा है।

उन्होंने कहा मध्यप्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का जवाब कांग्रेस को पूरी तरह प्रदेश से खामोश करने के देगी । किसानों की कर्जमाफी का वादा कर भूलने वालों को, जनहित की योजनाओं को बंद करने वालों को जनता ऐसी ही थोड़ी छोड़ देगी ।

उन्होंने कहा कांग्रेस ने अपनी इस यात्रा के शुरुआत में ही अपना रंग दिखा दिया। यात्रा के लिए गाना भी ये पाकिस्तान से लाए हैं। इनके पाक प्रेम ने यह फिर से जाहिर कर दिया है कि इनको केवल कुर्सी की लालच है। पाक प्रेम इनका पीछा नहीं छोड़ेगा और ये प्रदेश की दुर्दशा करना नहीं छोड़ेगे।


कांग्रेस के लिए जनता का एक ही संदेश है-


कांग्रेस तुम सत्ता से रहो दूर,जमानत जब्त करने के लिए मतकरो मजबूर

साँसद श्री सिंह ने बताया 25 सितंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित कर रही है। इस महाकुंभ में श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देगे। मैं आप सबसे आह्वान करता हूं कि इस महाकुंभ में शामिल हों और मध्यप्रदेश के विकास के क्रम में भाजपा के रथ को आगे बढ़ाने में सहभागिता दर्ज कराएं।
#aajbhasker, #jabalpur, #latestnews, #todeynews,

पत्रकारवार्ता में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, अभिलाष पांडे, शशिकांत शुक्ला,नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा उपस्थित थे।

#aajbhasker, #jabalpur, #latestnews, #todeynews,